तुहिन मंडल सर - शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक नाम'
बस्तर में जन्मे तुहिन मंडल सर ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शिक्षानगरी भिलाई से संबंध रखने वाले तुहिन सर न केवल अपने शहर में बल्कि पूरे देश में अपने अनोखे और प्रभावशाली शिक्षण शैली के लिए प्रसिद्ध हैं। बचपन से ही तुहिन मंडल मेधावी छात्र रहे हैं, जिसके कारण उन्हें छोटी उम्र में ही विवेक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने भिलाई में The FLASH Academy की स्थापना की और पिछले 12 वर्षों में अपने उत्कृष्ट शिक्षण से देश को कई डॉक्टर और इंजीनियर दिए। कोविड महामारी के कठिन समय में, जब कई बच्चों ने अपने अभिभावकों को खो दिया, तब तुहिन सर ने आगे बढ़कर ऐसे जरूरतमंद छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की। उनकी यह पहल समाज में एक मिसाल बन गई। उनकी शिक्षण पद्धति और अनोखे अंदाज के कारण उनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय रहते हैं। आज प्रदेश के लगभग हर बड़े अस्पताल में उनके पढ़ाए हुए छात्र डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी शिक्षा प्रणाली न केवल भारत में बल्कि दुबई, यूके, अफ्रीका जैसे देशों में बसे भारतीय मूल के छात्रों को भी लाभ पहुंचा रही है। तुहिन मंडल सर ने शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का जो कार्य किया है, वह निःसंदेह प्रेरणादायक और सराहनीय है।
Read More ....